दिल्ली हादसाः सत्य निकेतन में 7 स्टूडेंट्स की मौत, जवाबदेही किसकी?
दिल्ली हादसाः सत्य निकेतन में 7 स्टूडेंट्स की मौत, जवाबदेही किसकी?
प्रकाशित
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंज़िला पीजी इमारत गिरने के बाद से अब तक सात स्टूडेंट्स की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
रात भर मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी रही लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो सका.
ये पहला हादसा नहीं है, जिसमें स्टूडेंट्स की मौत हुई है.
ऐसे हादसों में स्टूडेंट्स की मौत के विरोध में कई छात्र संगठनों ने अब प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है.
बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से बात की और उनकी मांगें जानीं.
शूट, एडिट: शाद मिद्हत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित



