भारत-पाकिस्तान संघर्ष: एक साल बाद किन सवालों के जवाब मिले? द लेंस
एक साल पहले मई का ये हफ़्ता भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की कहानी लिख रहा था.
7 से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ. ये तनाव 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद शुरू हुआ था.
इस संघर्ष में अहम भूमिका रही ड्रोन्स की. संघर्ष के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में नज़दीकी बढ़ती दिखाई दी.
आज द लेंस के इस एपिसोड में हम बात करने वाले हैं, इसी से जुड़े तीन अहम पहलुओं की.
पहला- सैन्य संघर्ष का भविष्य, दूसरा- पाकिस्तान की बीते एक साल की प्रतिक्रिया और तीसरा- भारतीय कूटनीति.
इस चर्चा में कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़म मुकेश शर्मा के साथ शामिल हुए बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित, इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता फ़रहत जावेद और अमेरिका में भारत की पूर्व राजदूत मीरा शंकर.
प्रोड्यूसरः शिल्पा ठाकुर, सईदुज़्जमान
गेस्ट कोऑर्डिनेटरः संगीता यादव
वीडियो एडिटिंगः आशीष जैन
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



